Search

 
 
 

Adityapur : अंतिम सोमवारी पर शिव काली मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

 
  • दुर्गा पूजा और काली पूजा को लेकर समिति ने बनाई रणनीति
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शिव काली मंदिर में अंतिम सोमवारी के मौके पर रुद्राभिषेक किया गया. रुद्राभिषेक कार्यक्रम में अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर के अलावा मनोज तिवारी, अप्पू, मनोज आगीवाल, जतन कुमार, विश्वा मोहन कुमार, वीरेंद्र यादव, उमेश दुबे, आर एन प्रसाद, जवाहर लाल सिंह, सत्यम भारद्वाज आदि शामिल हुए. इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने बैठक भी मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में की. इसमें आगे आने वाले सभी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया और तय किया गया कि समिति पूर्ण रूप से सक्रिय रहकर आगे के सभी कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाएगी. इस वर्ष भी पिछले वर्षों की भांति दुर्गा पूजा के समय सभी भक्तों का कलश एक साथ रखा जाएगा. पिछले वर्ष 100 से अधिक भक्तों ने यहां अपना-अपना कलश स्थापित किया था. काली पूजन अत्यंत भव्यता तथा भक्तिभाव से पिछले वर्षों की भांति मनाया जाएगा. इसमें साज-सज्जा के साथ-साथ भजन संध्या का भी आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-from-across-the-country-will-gather-in-nagpur-on-21-22/">Jamshedpur

: देश भर के व्यापारियों का 21-22 को नागपुर में होगा जुटान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही