Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : गुजरात के सोमनाथ मंदिर की आकृति बन रही एस टाइप मैदान में

Adityapur (Sanjeev Mehta) : इस बार पहली पूजा से ही आदित्यपुर के प्रवीण सिंह स्मृति संस्थान के पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यहां पंचमी और षष्ठी को अन्य सभी पंडालों का भी उद्घाटन हो जाएगा. इसके बाद चार दिनों तक यहां की सड़कों पर तिल रखने की भी जगह नहीं बचेगी. यूं तो एस टाइप के पूजा पंडाल का उद्घाटन पूजा के पहले दिन ही होना था, लेकिन मौसम के गड़बड़ मिजाज ने पंडाल के कार्य में बाधा पहुंचा दी. लिहाजा अब एस टाइप स्थित सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब के पंडाल का उद्घाटन पंचमी तिथि सोमवार को होगा. बता दें कि पंडाल की खूबसूरती अलौकिक होगी. इस वर्ष एस टाइप दुर्गा पूजा पंडाल में गुजरात के सोमनाथ मंदिर की खूबसूरत आकृति बनाई जा रही है. करीब 100 फीट चौड़ा और 80 फीट ऊंचे पंडाल निर्माण को तैयार करने में कारीगर दिन-रात लगे हैं. बता दें कि शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा सोमनाथ का मंदिर की आकृति यहां श्रद्धालुओं को खूब लुभाएगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-the-idol-of-maa-durga-will-shine-with-silver-aura-in-tuiladungari/">Jamshedpur

: टुईलाडुंगरी में चांदी की आभा से जगमग होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

दो माह पंडाल निर्माण में लगे हैं मायापुर के कारीगर

दुर्गा पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह और अध्यक्ष बबलू सिंह दिनेश ने बताया कि इस बार पूरे जमशेदपुर शहर का टॉप पंडाल यहां बनाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के मायापुर के कारीगर पिछले दो माह पंडाल निर्माण में लगे हैं. उन्होंने बताया कि सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब 1972 से यहां पूजा कर रही है. दुर्गा पूजा और यहां लगने वाले मेले को संपन्न कराने में कमेटी के कोषाध्यक्ष संजीव पांडेय, नीरू सिंह, प्रकाश मेहता, संजीव सिंह बबुआ, पूर्व पार्षद सुधीर कुमार सिंह, बंटी सिंह आदि पूरी मेहनत कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-stopped-operation-of-heavy-vehicles-in-bahda-village/">Kiriburu

: बहदा गांव में भारी वाहनों का परिचालन ग्रामीणों ने रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही