Search

 
 
 

आदित्यपुर : छठ घाट पर विक्की पर बम-गोली से हमला करने के आरोपी सागर ने किया सरेंडर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के बेल्डीह छठ घाट पर विक्की नंदी पर बम गोली से हमला करने के आरोपी सागर लोहार ने सोमवार को सीजेएम सरायकेला की अदालत में सरेंडर कर दिया है. इस मामले में पुलिस को दूसरे आरोपी सुभाष प्रमाणिक की तलाश है. सागर लोहार को 4 वर्ष पूर्व दो साल की सजा आपराधिक मामले में हुई थी, जहां से 2021 में रिहा हुआ था. पुनः अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था. हत्या, लूट जैसे कई मामले का आरोपी सागर लोहार 2001 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है. उसने मुमताज हुसैन नामक व्यक्ति से हीरो होंडा बाइक और 10 हजार रुपए लूटा था. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/devraj-of-dhanbad-district-topper-in-jee-main-exam-with-99-78-percentile/">धनबाद

के देवराज 99.78 पर्सेंटाइल के साथ जेईई मेन परीक्षा में जिला टॉपर
इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. हालांकि सजा काटने के बाद सागर लोहार राजनीतिक दल का चोला ओढ़कर खुद को बदलने का प्रयास किया था, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुआ था. बता दें कि कन्हैया सिंह हत्याकांड के खुलासे और पुलिस की सक्रियता के बाद 6 जुलाई को आकाश गोप और उसके भाई कार्तिक गोप की हत्या के आरोपी रजनी कांत बेहरा, आकाश दीप और ओम सरदार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. वैसे अभी एक और बड़ी मछली संतोष थापा पुलिस की गिरफ्त से दूर है. कन्हैया सिंह हत्याकांड के दो आरोपी रवि सरदार और राजू दिग्गी उर्फ डिक्की की भी तलाश पुलिस कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही