Search

आदित्यपुर : सहारा एजेंट ने महिला के आरोप को नकारा, किया काउंटर केस

Adityapur (Sanjeev Mehta) : धोखाधड़ी मामले में सहारा एजेंट ने भी काउंटर केस दर्ज कराया है. बेटी की शादी के लिए सहारा फाइनेंस में 2.70 लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट करने वाली महिला मीणा पांडेया ने आदित्यपुर थाना में एजेंट रोतिन डे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. रोतिन डे ने महिला मीणा के आरोप को नकारते हुए लिखित रूप से कहा है कि मीणा पाडेया झूठ बोल रही है. उसने मुझे 1.40 लाख रुपये ही दी थी. जिसका फिक्स डिपॉजिट कर दो दिन बाद ही मीणा पाडेया के घर रसीद पहुंचा दिया था. अब इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत की जांच में जुटी है. पुलिस को यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर कौन सत्य और कौन झूठ बोल रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-camp-will-be-organized-for-street-vendors-in-mango-municipal-corporation-from-13/">जमशेदपुर

: मानगो नगर निगम में पथ विक्रेताओं के लिए 13 से आयोजित होगा कैंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp