Search

 
 
 

आदित्यपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने किया पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने आदित्यपुर के राजकीयकृत उड़िया मध्य विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता का थीम "पर्यावरण संरक्षण के उपाय" को रेखांकित करना था. विद्यार्थियों ने वाटर कलर और पोस्टर कलर के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण का खूबसूरत संदेश दिया. अध्यक्ष पल्लवी दीप ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुए सबसे अच्छे पोस्टर बनाने वाले को पुरस्कृत किया. इसमें प्रथम पुरस्कार श्वेता रजक को, स्मिता महतो को द्वितीय और सिमरन रजक को तृतीय पुरस्कार मिला. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-father-of-two-children-commits-suicide-in-dispute-with-wife/">आदित्यपुर

: पत्नी से विवाद में दो बच्चों के पिता ने की आत्महत्या

पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया

रानी और गायत्री मंडल को चतुर्थ एवं पंचम पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार देकर संस्था ने उन्हें प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप के साथ शिक्षिका रश्मि, रंजीता राउत, नमिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही