Search

 
 
 

आदित्यपुर : नारकीय जीवन जी रहे सालडीह बस्तीवासी, स्थिति देख बिफरे भाजपा नेता

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सालडीह बस्तीवासी इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. भाजपा नेता रमेश हांसदा स्थिति देख बिफर पड़े. वे मंगलवार को सालडीह बस्ती पहुंचे थे तभी बस्ती वासियों ने भाजपा नेता रमेश हांसदा को शिकायत किया कि रास्ते से आना-जाना काफी कठिन हो गया है. पूरे रास्ते में कीचड़ भर गया है. जिससे आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है. रमेश हांसदा ने तुरंत आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-parents-of-rita-sawaiyan-selected-for-world-university-games-honored/">चाईबासा

: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित रीता सवैयां के माता-पिता सम्मानित

स्लैग गिराकर रोड दुरुस्त किया जा सकता है

[caption id="attachment_703044" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Adityapur-Road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पत्र दिखाते भाजपा नेता रमेश हांसदा.[/caption] बता दें कि आदित्यपुर सालडीह बस्ती वार्ड नंबर 13 स्थित ईएसआई हॉस्पिटल के गेट से गणेश चौक तक पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है. रोड में स्लैग गिराकर रोड को दुरुस्त किया जा सकता है. वहीं नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स से खरकई नदी छठ घाट तक रोड साल भर से बंद पड़ी है. चूंकि रोड नाली का काम बंद पड़ा है. इस कार्य को शीघ्र चालू करने की भी मांग रमेश हांसदा ने नगर निगम से की है. उनके साथ मुख्य रूप से विशु महतो, पवन महतो, सपन दास, परमेश्वर गोप, नरेन दास, सपन महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही