Search

 
 
 

आदित्यपुर : समाजवादी लक्ष्मी नारायण का निधन, अंतिम संस्कार सोमवार को

 
Adityapur (Sanjiw Mehta) : अशोक पथ आदित्यपुर एक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं जन कल्याण मोर्चा के सदस्य लक्ष्मी नारायण सिंह का निधन हो गया. वे 70 वर्ष के थे. वे खरकाई पुल आंदोलन में काफी सक्रिय रहे थे. उनके पुत्र रजनीश सिंह वर्तमान में मोर्चा के सक्रिय सदस्य हैं. लक्ष्मी नारायण सिंह का अंतिम संस्कार कल दिनांक 10.10.22. को बिस्टुपुर के पार्वती घाट पर किया जाएगा. लक्ष्मी नारायण सिंह कई सामाजिक संगठन से जुड़े व्यक्ति थे. वे प्रखर समाजवादी नेता एवं तत्कालीन आदित्यपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति आदित्यपुर के उपाध्यक्ष रामपारस सिन्हा के छोटे भाई थे. जन कल्याण मोर्चा व पटेल विचार मंच आदित्यपुर लक्ष्मी नारायण के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-crore-stolen-from-businessman-ajay-modis-house-in-rajendranagar/">जमशेदपुर

: राजेंद्रनगर में व्यापारी अजय मोदी के घर से दो करोड़ की चोरी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही