Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जीटीवी कार्यक्रम सारेगामा की फाइनलिस्ट संचाली जटर्जी ने शास्त्रीय गायन से किया मंत्रमुग्ध

Adityapur (Sanjeev Mehta) : भारतीय संगीत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से श्री द्विवेदी अखाड़ा बिष्टुपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंगलवार को आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में जीटीवी के पॉपुलर कार्यक्रम सारेगामा की फाइनलिस्ट संचाली चटर्जी द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी गई. जिसमें प्रदीप भट्टाचार्जी ने मनमोहक तबला पर संगत एवं पंकज झा ने हारमोनियम पर संगत किया. उन्होंने अपनी प्रस्तुति में राग पूरियाधनाश्री में विलंबित ख्याल एवं तीन ताल में छोटा ख्याल गाकर सभी संगीत प्रेमी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-smuggler-arrested-with-53-pudia-brown-sugar-sent-to-jail/">आदित्यपुर

: 53 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शहर के गायक डॉ. सनातन दीप भजन व गजल प्रस्तुत किए

तत्पश्चात जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित गायक डॉ. सनातन दीप द्वारा एक से बढ़कर एक भजन एवं गजल पेश किये गए. सभी श्रोता देर रात तक संगीत के रसधारा में गोता लगाते रहे. उनके साथ तबले पर शहर के जाने-माने तबला वादक स्वरुप मोइत्रा ने संगत किया. प्रस्तुति से पहले सभी कलाकारों को संकट मोचन संगीत समिति के अभिभावक दयानाथ उपाध्याय, सुभाष बोस और गुरु मिहिर बनर्जी एवं सितार वादक अनिरुद्ध सेन द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र उपाध्याय द्वारा तथा समापन सभी प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ से किया गया. इस कार्यक्रम में विश्वजीत, रामकिंकर उपाध्याय, अशोक दास, अशोक सिंह, मृत्युंजय उपाध्याय, गणेश आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही