Search

 
 
 

आदित्यपुर : अखिल भारतीय सचिव संघ की संयुक्त सचिव चुनी गई संध्या प्रधान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या रानी प्रधान को अखिल भारतीय सचिव संघ का संयुक्त सचिव चुना गया है. संध्या रानी प्रधान इस संघ में जगह पाने वाली झारखंड की इकलौती शिक्षाविद् हैं. उन्होंने बताया कि संघ का 66वां सम्मेलन बिहार के बोधगया में 29 एवं 30 अप्रैल को संपन्न हुई थी. सम्मेलन में नई शिक्षा नीति 2020 एवं उसमें शिक्षक एवं शैक्षणिक संगठनों का कार्यभार के ऊपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. इसके अलावा नई पेंशन योजना के तहत मिलने वाली सुविधा के ऊपर भी चर्चा हुई. नई शिक्षा नीति में आ रही विषमताओं को दूर करने हेतु संघ द्वारा एक विशेष रिपोर्ट तैयार किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-airstrip-area-is-getting-polluted-due-to-throwing-of-garbage-2/">चाकुलिया

: कचरा फेंके जाने से प्रदूषित हो रहा है हवाई पट्टी क्षेत्र

प्रधानमंत्री को स्मार पत्र सौंपेगा संघ

संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं महासचिव नव कुमार कर्मकार के संरक्षक ब्रजनंदन शर्मा की अगुवाई में प्रधानमंत्री को एक स्मार पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया है. सम्मेलन के दूसरे दिन नई समिति का गठन किया गया जिसमें सुधीर कुमार अध्यक्ष (बिहार), सुब्बारेड्डी उपाध्यक्ष (आंध्र प्रदेश) महासचिव नवकुमार कर्मकार (पश्चिम बंगाल) तथा संयुक्त सचिव संध्या रानी प्रधान (झारखंड) को चुना गया. उन्होंने अपने चयन को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ एवं झारखंड शिक्षा जगत के लिए एक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल एसोसिएशन (AIFEA) आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न समस्या एवं आवश्यक रणनीति के तहत शैक्षणिक एवं विभिन्न पायदान पर कार्य करने के लिए वचनबद्ध होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही