Search

 
 
 

आदित्यपुर : एस टाइप चौक में सरेशाम बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चेन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप चौक में खड़ी एक महिला से शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने चेन की छिनतई कर ली. इस संबंध में पीड़ित महिला मोनू पाल ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे एस टाइप स्थित दिलीप स्वीट्स के पास अपने बच्चे को गोद में लेकर पति से मोबाइल पर बात कर रही थी. उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आये, जिसमें से पीछे बैठे युवक ने गले में मौजूद सोने की चेन झपट ली और दोनों बाइक समेत फरार हो गए. पुलिस महिला द्वारा बताए बाइक के कलर, छिनतई करने वाले युवकों के डील डौल के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है. वहीं चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shrimad-bhagwat-katha-at-tulsi-bhawan-on-8th-july/">जमशेदपुर

: तुलसी भवन में श्रीमद्भागवत कथा 8 जुलाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही