Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सार्थक यूथ क्लब ने आदित्यपुर में किया भजन संध्या का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नवरात्रि की पूर्व संध्या पर आदित्यपुर के सार्थक यूथ क्लब और एआइएसएम जेडब्ल्यूए ने संयुक्त रूप से भजन संध्या सह जागरण का आयोजन आदित्यपुर दो के रायडीह बस्ती में किया. इसमें बस्ती के लोग समेत आस-पास के इलाके से आए लोगों ने इसका आनंद लिया. इस दौरान अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, समाज सेविका नीतू शर्मा, डॉ ज्योति कुमार, डॉ रेणु शर्मा, ललित झा, डॉ किरण, राम प्रकाश शर्मा, निरंजन मिश्रा, मनमोहन सिंह राजपूत और प्रीतम सिंह भाटिया, सागर तिवारी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : गाजा">https://lagatar.in/protest-at-albert-akka-square-against-israel-attack-in-gaza/">गाजा

में इजराइली हमले के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन
सार्थक यूथ क्लब के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह एक सामाजिक कार्यक्रम है. इसकी शुरुआत इस वर्ष की गई है. क्लब का प्रयास है कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी किये जायें, ताकि समाज के लोग इसका लुत्फ उठा सकें. कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ पाठक, आयुष , रोहित, शिवम, शशि , अमित, समीर, अभय मिश्रा समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा. गायक अमन ओझा, दीपक ओझा और गायिका नैना ने अपनी गायकी से देर रात्रि तक लोगों को झुमाए रखा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही