Search

 
 
 

Adityapur : सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान में करेगी भूमिपूजन

 
  • पवित्रो बर्मन चुने गए नए अध्यक्ष, धूमधाम से मनाई जाएगी काली पूजा
Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्रीश्री सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान इस वर्ष धूमधाम से काली पूजा का आयोजन करेगी. यह निर्णय मंगलवार की देर शाम हुई कमेटी की बैठक में ली गई है. बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय सदस्य झामुमो नेता पवित्रो बर्मन को अध्यक्ष चुना है. कमेटी में अंजन कुमार दास एवं सुशील मंडल को संरक्षक चुना गया. साथ ही नई कार्यकारिणी में महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद और कोषाध्यक्ष के रूप में मानिक दास को जिम्मेदारी सौंपी गई है. नई कार्यकारिणी ने 20 अक्टूबर की सुबह विधिवत विधि विधान से भूमि पूजन करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-shailendra-singh-becomes-president-of-mig-kali-puja-committee/">Adityapur

: एमआईजी काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने शैलेंद्र सिंह
कमेटी ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रतन गोप, गोपाल दास, झंटू दास, अशोक घोष को चुना है. बता दें कि यह कमेटी वर्ष 1972 से हर वर्ष विधि विधान से काली पूजा का आयोजन करती चली आ रही है. इस पूजा में स्थानीय लोगों की विशेष आस्था जुड़ी रहती है. इस वर्ष भी नई कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया गया कि मां की पूजा भव्य और परंपरागत रीति-रिवाज से पूजा संपन्न होगी. इसे भी पढ़ें :  रणबीर">https://lagatar.in/ranbir-kapoors-new-look-created-a-stir-preparations-started-for-dhoom-4/">रणबीर

कपूर के नए लुक ने मचायी हलचल, शुरू की ‘धूम 4’ की तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही