Search

 
 
 

आदित्यपुर : श्रीराम इंग्लिश स्कूल में सावन महोत्सव आयोजित, विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन ने किया पुरस्कृत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित श्रीराम इंग्लिश स्कूल में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी. स्कूल के छात्रों ने जहां भगवान भोलेनाथ के भजनों के गीत गाए वहीं छात्राओं ने कजरी गीत और नृत्य प्रस्तुत कर शमां बांध दिया. वहीं छात्राओं ने हरे हरे परिधानों में रैंप पर कैट वॉक भी किया. महोत्सव में हिस्सा लेनेवाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-give-a-list-of-dangerous-criminals-in-charge-of-the-station-i-will-take-action-dc/">आदित्यपुर

: थाना प्रभारी खतरनाक अपराधियों की सूची दें, मैं कार्रवाई करूंगा- डीसी

कार्यक्रमें ये हुए शामिल

कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को सावन माह के महत्व औऱ इस माह में होने पर्व त्योहारों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की सफलता में वंदना कुमारी, नीतू कुमारी, सुषमा कुमारी, नेहा कुमारी, संगीता कुमारी, गायत्री कुमारी, सरस्वती कुमारी, सिमी कुमारी, माधुरी कुमारी का अहम योगदान रहा. धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार सिंह ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही