Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एससी-एसटी ओबीसी मोर्चा ने श्रद्धापूर्वक मनाई संत गाडगे की जयंती

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-2 स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर चौक पर गुरुवार की शाम एससी-एसटी, ओबीसी मोर्चा के बैनर तले बाबा संत गाडगे की जयंती मनाई गई. जयंती में जुटे सामाजिक नेताओं ने बाबा संत गाडगे के उनके विचारों को आत्मसात करने का आहवान किया. मुख्य वक्ता नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि संत गाडगे दलित, पीड़ित शोषितों के आवाज थे. जब देश में छूआछूत, अस्पृश्यता चरम पर थी तब उन्होंने इस वर्ग का प्रतिनिधित्व किया और समाज को एक नई दिशा प्रदान की. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-399-driving-licenses-were-suspended-in-january-rs-41-lakh-fine-was-collected/">जमशेदपुर

: जनवरी में 399 ड्राइविंग लाइसेंस हुए संस्पेंड, 41 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया 

उनके विचारों को आज आत्मसात करने पर दिया बल

जदयू नेत्री शारदा देवी ने कहा कि दलित, पीडित शोषितों के मसीहा थे. उनके विचारों को आज आत्मसात करने की जरूरत है. जयंती समारोह में शारदा देवी व पुरेन्द्र नारायण सिंह के अलावा पार्षद पांडी मुखी, फुलेश्वर साह, रामजी शर्मा, उमाशंकर राम, दुर्गा राम बैठा, अधिवक्ता एलबी सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, महेंद्र यादव, डॉ धनंजय कुमार, सुरेश रजक, मनोज रजक, प्रमोद रजक, मदन रजक, वीरेंद्र रजक, अरविंद कुमार पप्पू, अधिवक्ता संजय कुमार, अशोक कुमार, मनोज रजक, भोला रवानी, रीना देवी, खिरोद सरदार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही