Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर निगम में घोटाला, ग्रामीणों के बनाए नाले पर निगम ने लगाया शिलापट्ट

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम में योजना घोटाला सामने आया है. मामला वार्ड 13 और 15 के सीमा क्षेत्र पर बसे पशुपति कॉलोनी के बीच बने नाले का है. कॉलोनी के लोग नाला के पानी से परेशान होकर वार्ड 13 और 15 के बीच चंदा कर करीब 60 हजार रुपये की लागत से 2021 में ह्यूम पाइप नाला का निर्माण कराया था. अब वहां एक घर के दीवार पर निगम का शिलापट्ट लगा कर दर्शाया गया है कि यह ह्यूम पाइप नाला निगम के द्वारा निर्मित कराया गया है. इस बात की जानकारी जब कॉलोनी वासियों को लगी और एक दीवार पर योजना का शिलापट्ट देखा तो आश्चर्य जताया. [caption id="attachment_411947" align="aligncenter" width="611"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Nagar-Nigam-2.jpg"

alt="" width="611" height="407" /> शिलापट्ट लगाने पर आक्रोश जताते कॉलोनी निवासी.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jsca-meeting-for-vijay-bose-memorial-cricket-tournament/">घाटशिला

: विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जेएससीए की बैठक

बस्तीवासियों ने आपत्ति जताते हुए किया विरोध

इस बारे में जब वार्ड की पार्षद नील पद्मा विश्वास और डिप्टी मेयर से बात की गई तो दोनों ने शिलापट्ट लगने और उसपर अपना नाम होने से अनभिज्ञता जताई है. आश्चर्य इस बात की भी है कि हुहु शिलापट्ट, उतनी ही राशि की वार्ड 15 में भी लगाया गया है, केवल पार्षद का नाम अलग-अलग है. बस्तीवासियों ने नगर निगम के इस कार्य पर घोर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज किया है और योजना का घोटाला किये जाने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-should-play-an-active-role-in-solving-the-problems-of-the-villages-dr-goswami/">चाकुलिया

: गांवों की जनसमस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभायें युवा : डाॅ गोस्वामी

आखिर नगर निगम का शिलापट्ट लगाने का उद्देश्य क्या है?

हालांकि वार्ड 13 की पार्षद नील पद्मा विश्वास ने बताया कि वह कॉलोनी वासियों की समस्या से मेयर को अवगत कराया था तब उन्होंने अपने फंड से कॉलोनी में नाला बनाने की बात कही थी. लेकिन योजना का कब शिलान्यास हुआ, संवेदक ने कब काम किया इसका मुझे कोई जानकारी नहीं है. अब सवाल उठता है कि जब कॉलोनी वासियों ने चंदा कर नाला निर्माण कराया तो नगर निगम का बोर्ड कैसे लगा, आखिर नगर निगम का शिलापट्ट लगाने का उद्देश्य क्या है? क्या योजना की राशि का बंदर बांट हुआ है, यह जांच का विषय है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही