Search

 
 
 

Adityapur: एनआईटी जमशेदपुर में  विज्ञान और तकनीक के अत्याधुनिक प्रयोगों से रूबरू हुए स्कूली छात्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने मंगलवार को संस्थान परिसर में विज्ञान नवाचार शिविर का आयोजन किया. यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST),  भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित था. शिविर में संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. जबकि अनुसंधान एवं परामर्श विभाग के डीन प्रो. एम.के. सिन्हा विशिष्ट अतिथि रहे.

प्रो. गौतम सूत्रधार ने किया शिविर का उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन करते हुए प्रो. गौतम सूत्रधार ने छात्रों को रचनात्मक सोच और नवाचार की दिशा में प्रेरित किया. उन्होंने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अत्याधुनिक अनुसंधान और तकनीकी विकास पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को नए ज्ञान और कौशल अर्जित करने की प्रेरणा दी. शिविर का आयोजन प्रो. सतीश कुमार, यांत्रिकी विभाग, राष्ट्रीय प्रौद्यौगिकी संस्थान जमशेदपुर के तत्वावधान में संपन्‍न हुआ.

शिविर में 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

इस शिविर में आसपास के स्कूलों और कॉलेजों से लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. शिविर के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान की प्रमुख प्रयोगशालाओं का दौरा कराया गया, जहां छात्रों ने विभिन्न आधुनिक तकनीकों और उपकरणों की जानकारी ली. मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. विजय डल्ला ने रोबोटिक्स के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास के बारे में जानकारी साझा की. प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने भारतीय पारंपरिक ज्ञान प्रणाली के महत्व पर एक विशेष व्याख्यान दिया. उन्होंने सांस्कृतिक और तकनीकी समावेशन पर चर्चा करते हुए बताया कि कैसे भारतीय परंपरा में विज्ञान और नवाचार का समृद्ध इतिहास रहा है.  कार्यक्रम के अंत में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. बिपिन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने शिविर की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-elections-maiya-samman-yojana-vs-gogo-didi-yojana-can-be-the-deciding-factor/">झारखंड

विस चुनाव :  मईंया सम्मान योजना बनाम गोगो दीदी योजना हो सकती है डिसाइडिंग फैक्टर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही