Search

आदित्यपुर : स्कूल वैन चालक का बेटा बना आईएएस, 263वां रैंक मिला

Adityapur : आदित्यपुर 2 कॉलोनी के रोड नंबर 3 निवासी स्कूल वैन चालक विजय कुमार ठाकुर का इकलौता पुत्र सुमित ठाकुर ने यूपीएससी की फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में 263वां रैंक हासिल कर आईएएस बना है. घर में खुशियों का माहौल है. सुमित बेंगलुरु में है और आईएएस की तैयारी भी वहीं रह कर की है. फोन पर बात करते हुए सुमित ने लगातार डॉट इन को बताया कि वह जब रामकृष्ण मिशन स्कूल बिष्टुपुर से 2012 में मैट्रिक किया था तभी से उसका लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा पास करना था और आईएएस बनने का सपना था. सुमित ने 11वीं राजेन्द्र विद्यालय से और कम्प्यूटर साइंस बीआईटी सिंदरी से 2018 में बीटेक किया है. उसने बताया कि बीआईटी सिंदरी पास आउट के समय 3 बड़ी कंपनियों में उसका कैम्पस हो गया था, लेकिन नौकरी करना उसे मंजूर नहीं था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-municipal-corporation-supplied-water-by-tanker-in-more-than-15-places/">जमशेदपुर:

मानगो नगर निगम ने 15 से अधिक स्थानों में टैंकर से की जलापूर्ति
सुमित ने बताया कि यह उसका तीसरा प्रयास था. पिछले साल 435वां रैंक मिला था, जिसे उसने स्वीकार नहीं किया था. 2019 में पहले प्रयास में वह 3 नंबर से चूका था. सुमित बताते हैं कि इसे बूस्टअप तब मिला जब उसने भारत सरकार के स्मार्ट इंडिया हॉकथान में तीसरा रैंक मिला था. सुमित बताते हैं कि उसे दिल्ली की भीड़भाड़ पसंद नहीं थी इसलिए उसने बेंगलुरु में रहकर खुद से तैयारी की. कोचिंग के रूप में उसने केवल जेनरल स्टडी के लिए 3 माह कोचिंग ली लेकिन उसे वह रास नहीं आया और कोचिंग छोड़कर खुद तैयारी करने लगा. सुमित के घर में पिता के अलावा मां नीता ठाकुर और बड़ी बहन है, जो शादीशुदा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//