Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : साइंस विषय के सिद्धहस्त शिक्षक महेश गुप्ता का हार्टअटैक से निधन

Advertisement
Advertisement
Adityapur : साइंस विषय के शिक्षक महेश गुप्ता का 68 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया. वे कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर में करीब 20 वर्षों से सेवा देने के उपरांत वर्तमान में ऑनलाइन कक्षा से जुड़े थे. वे एक बड़े बैनर में कांटेक्ट बनाने का काम कर रहे थे. शिक्षक के रूप में क्षेत्र में उनकी खासी लोकप्रियता थी. परिजनों के मुताबिक बुधवार रात तक वे बिल्कुल स्वस्थ थे और भोजन के उपरांत सोने चले गए, लेकिन गुरुवार की सुबह वे नहीं जागे. डॉक्टरों ने जांच कर उनके निधन की पुष्टि की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-holi-fair-program-of-badbhag-singh-ji-was-celebrated-with-great-pomp/">किरीबुरु

: धूमधाम से मनाई गई बड़भाग सिंह जी की होली मेला कार्यक्रम

उनके विद्यार्थी विदेशों में हैं कार्यरत

उनके निधन की खबर मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मालूम हो कि हरिश्चंद्र विद्या मंदिर में उनसे पढ़े छात्र विदेशों में कार्यरत हैं. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन्होंने भी महेश गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही