Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आरआईटी मोड़ पर धू-धू कर जली स्कूटी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग में आरआईटी मोड़ पर स्कोडा शोरुम के सामने एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई. आग की चिंगारी देख चालक ने बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए स्कूटी से उतर कर तत्काल सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर दी. वो कुछ समझ पाता की उससे पहले ही आग नीचे से पकड़ी औऱ अचानक तेज हो गई. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-no-sarna-code-no-vote-central-government-should-implement-it-soon-tila-tirkey/">मनोहरपुर

: सरना कोड नहीं तो वोट नहीं, केंद्र सरकार जल्द लागू करे – तिला तिर्की
देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी. आसपास खड़े वाहन स्कूटी में आग लगी देख वहां से भाग खड़े हुए. पूरी घटना में राहत की बात रही कि उसपर सवार दंपति किसी तरह जान बचाने में सफल रहे. स्कूटी में आग लगने की सूचना पाकर मिथिला मोटर्स के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. सोमवार करीब 4 बजे शाम की यह घटना है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-nine-day-netaji-subhash-jayanti-celebrations-cum-goonj-mahotsav-begins/">चाकुलिया

: नौ दिवसीय नेताजी सुभाष जयंती समारोह सह गूंज महोत्सव शुरू
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही