Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कांड्रा- गम्हरिया मुख्य मार्ग में स्कूटी सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा थाना क्षेत्र सड़क दुर्घटना जोन बनता जा रहा है. इस थाना क्षेत्र में प्रतिदिन सड़क दुर्घटना हो रही है. बुधवार की रात करीब 10.30 बजे ड्यूटी से घर लौट रहे एक सायकिल सवार को पीछे से स्कूटी सवार ने धक्का मार दिया. इससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना कांड्रा-गम्हरिया मार्ग के धातकीडीह मोड़ की है. कांड्रा मोड़ टोल प्लाजा से पांच सौ मीटर की दूरी पर कांड्रा से गम्हरिया के तरफ जाने वाली सड़क पर साइकिल सवार को स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मारी है. टक्कर के बाद दोनों सड़क से कुछ दूरी पर जा गिरे. टक्कर के कारण साइकिल सवार डिवाइडर से जा टकराया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई. उसके सिर से काफी खून निकल गया है. वहीं स्कूटी सवार को भी चोट आई है. [caption id="attachment_530991" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Adityapur-Ghayal-Cycel-Savar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घायल साइकिल सवार.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-the-schools-chalk-is-bad-the-parents-are-angry-reach-the-school/">किरीबुरु

: स्कूल का चापकल खराब, अभिभावक नाराज, पहुंचे स्कूल
जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार और साइकिल सवार दोनों एक ही दिशा में जा रहे थे. जैसे ही वह कांड्रा टोल से पांच सौ मीटर पहले धातकीडीह मोड़ पर साइकिल सवार मुड़ना चाहा कि पीछे से स्कूटी ने ठोक दिया. घटना की जानकारी राहगीरों ने कांड्रा पुलिस को दी. कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को जेआरडीसीएल एंबुलेंस के पारा मेडिकल स्टाफ प्रियरंजन महतो की देखरेख में एमजीएम अस्पताल भिजवाया. वहां स्कूटी सवार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन साइकिल सवार का इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही