Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : घर से स्कूटी चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में चोरी की घटना थम नहीं रही है. चोरों के आतंक से रिहायशी क्षेत्र के लोग परेशान हैं. ताजा घटना शुक्रवार रात लगभग 11 बजे की है. आदित्यपुर कॉलोनी के एक घर से चोर स्कूटी की चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप कॉलोनी में आदित्यपुर-कांड्रा सड़क से सटे एमए- 65 सिद्धीदाता साईं मंदिर के संचालक मनोहर लाल छाबड़ा के पुत्र अतुल छाबड़ा की टीवीएस की ब्लू रंग की स्कूटी चोरी कर ली. स्कूटी का नंबर जेएच O5 सीजी-0588 है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tripathi-group-demands-retirement-age-of-state-employees-to-65-with-dearness-allowance/">आदित्यपुर

: त्रिपाठी गुट ने राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ता के साथ सेवानिवृत्त उम्र 65 करने की रखी मांग
घर में चोर के प्रवेश करने और स्कूटी स्टार्ट कर भागने की पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है. इधर मामले को लेकर पीड़ित ने आदित्यपुर थाना में चोरी की घटना की लिखित शिकायत की है. बता दें कि एस टाइप कॉलोनी में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. रिहायशी इलाका होने के बावजूद यहां कई घरों से छिटपुट चोरी की घटनाएं आम हैं. कुछ दिनों पूर्व इसी इलाके से एक साइकिल की भी चोरी हुई थी. इसके अलावा कुछ दिनों पूर्व ही चोर और कॉलोनीवासियों के बीच मारपीट की घटना भी हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही