Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एसडीएम ऑफिस सिविल कोर्ट परिसर में होगा शामिल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला का पुराना एसडीएम ऑफिस जो जिला व्यवहार न्यायालय से सटे है अब शीघ्र यह परिसर जिला व्यवहार न्यायालय भवन में शामिल हो जाएगा. इसकी पहल जिला बार एसोसिएशन ने की थी जिसकी मांग पर उपायुक्त सरायकेला ने अनुशंसा की थी. उपायुक्त के अनुशंसा पर पहल के फलीभूत होने की खुशी में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के द्वारा एक अभिनंदन समारोह आयोजित कर पीडीजे विजय कुमार और उपायुक्त अरवा राजकमल का अभिनंदन किया गया है. कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की. समारोह का संचालन महासचिव देवाशीष ज्योतिषी ने की. अतिथियों का अभिनंदन उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा ने शॉल ओढ़ाकर किया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/good-news-for-the-players-of-koderma-will-soon-get-the-gift-of-indoor-stadium/">कोडरमा

के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी इंडोर स्टेडियम की सौगात

उपायुक्त ने सकारात्मक पहल करने का दिया आश्वासन

इस मौके पर उपायुक्त से एक अन्य मांग करते हुए बार एसोसिएशन ने जिला खनन विभाग के वर्तमान कार्यालय में कंज्यूमर कोर्ट और वर्तमान कंज्यूमर कोर्ट में खनन विभाग का कार्यालय स्थानांतरित करने मांग की. जिस पर उपायुक्त ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. समारोह में बार भवन की तकलीफों और अधिवक्ताओं को होनेवाली परेशानियों से अधिवक्ता केपी दुबे ने उपायुक्त को अवगत कराया. समारोह में अतिथि के रूप में जिला कुटुंब न्यायालय के प्रधान जज राजीव कुमार सिन्हा, एडीजे प्रथम अमित शेखर, एडीजे सेकेंड कंकण पट्टेदार, डीएलएसए सचिव कुमार कांति प्रसाद, सीजेएम मंजू कुमारी, एसीजेएम कवितांजली टोप्पो, एसडीजेएम एसके पिंगुआ, पीपी अशोक राय, एपीपी प्रवीण सिंह, चीफ डिफेंस लॉयर राधेश्याम शाह आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही