Search

 
 
 

आदित्यपुर : एसडीपीओ ने गम्हरिया थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने शनिवार को गम्हरिया थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने के सभी पंजियों का अध्ययन किया और थाना प्रभारी सुषमा कुमारी को जरूरी निर्देश भी दिए. मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि थाना का सभी काम ठीक ठाक चल रहा है. कुछ कमियां पाई गई है जिसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि लंबित कांडों के जल्द निस्तारण को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-animal-husbandry-department-distributed-goat-goat-among-the-beneficiaries/">चक्रधरपुर

: पशुपालन विभाग ने लाभुकों के बीच किया बकरा-बकरी का वितरण

एसआई को एसडीपीओ व थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

[caption id="attachment_692555" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Adityapur-SDPO-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एसआई को बैच लगाकर सम्मानित करते एसडीपीओ व थाना प्रभारी.[/caption]   थाना निरीक्षण के क्रम में एसआई अनिल यादव को एसडीपीओ हरविंदर सिंह एवं थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बैच लगाकर सम्मानित किया. अनिल यादव 1985 में बतौर कांस्टेबल बिहार पुलिस में बहाल हुए थे. झारखंड कैडर में आने के बाद 2012 में एएसआई बने और 2023 में सब इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नत हुए. इस उपलब्धि पर उन्हें एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी ने शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही