Search

 
 
 

आदित्यपुर : एसडीपीओ ने नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाया अभियान

 
  • दिंदली बाजार और मुस्लिम बस्ती में की छापेमारी, हड़कंप
  • मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में फल फूल रहा है ब्राउन शुगर का कारोबार
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला एसडीपीओ दिलीप खलखो ने गुरुवार को नशे के कारोबार के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया. एसडीपीओ के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार एवं थाना के दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी शामिल थे. एसडीपीओ ने दिंदली बाजार और मुस्लिम बस्ती में औचक छापेमारी की जिससे नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया. बाजार और मुस्लिम बस्ती में भगदड़ मच गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-vis-cp-singh-raised-the-issue-of-not-filling-road-potholes-in-the-house/">झारखंड

विस: सीपी सिंह ने सदन में उठाया सड़क के गड्ढ़ों को नहीं भरने का मामला
एसडीपीओ ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनका उद्देश्य आदित्यपुर से नशे के काले कारोबार को जड़ से समाप्त करना है जिसको लेकर वे लगातार औचक छापेमारी अभियान जारी रखे हुए हैं. बता दें कि झारखंड राज्य का सरायकेला खरसावां जिले का नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र नशे के काले कारोबार ब्राउन शुगर का हब बना हुआ है. बता दें कि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र भी है. लेकिन इसके बावजूद यहां नशे का कारोबार वर्षों से फल फूल रहा है और जिले की पुलिस अब तक पंगु साबित हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही