Search

 
 
 

आदित्यपुर : भारत बंद को लेकर एसडीपीओ रहे मुस्तैद, पुलिस दिन भर रही तैनात

 
Adityapur : अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में जारी हिंसा और विभिन्न दलों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले में सुबह से ही पुलिस प्रशासन सड़कों पर मुस्तैद रही. शाम तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई. जनजीवन सामान्य रहा सड़कों पर आवागमन सुचारू रूप से जारी रहा. जिले के तमाम आला अधिकारी सड़कों पर तैनात थे. समय-समय पर चौक चौराहों एवं रेलवे स्टेशनों का जायजा लेते रहे. रेल प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रही. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-the-meeting-of-the-establishment-committee-81-personnel-got-promotion-in-acp-macp/">आदित्यपुर

: स्थापना समिति की बैठक में 81 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी में मिली प्रोन्नति
सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह ने आदित्यपुर एवं गम्हरिया रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया और रेल पुलिस को जरूरी दिशा-निर्देश दिया. वहीं उन्होंने जिले में बंद को पूरी तरह से विफल बताया और कहा कि लोगों ने समझदारी का परिचय दिया है. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों के प्रभारी और रेल पुलिस के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही