Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आधुनिक पावर कंपनी से स्क्रैप चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा

Adityapur (sanjeev Mehta) : कांड्रा के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर लिमिटेड कंपनी के स्क्रैप यार्ड से गुरुवार की शाम को लोहे का स्क्रैप चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को वहां पर तैनात सुरक्षा गार्डों द्वारा पकड़ा गया है. तीनों को कंपनी प्रबंधन ने कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया है. चोरों के पास से चोरी किये गए करीब एक टन लोहे का स्क्रैप भी बरामद किया गया है. पकड़े गए चोरों में पदमपुर निवासी सुशेन बास्के, दशमत हेम्ब्रम और नुना बास्के शामिल है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-today-power-supply-will-be-disrupted-for-two-hours/">आदित्यपुर

: आज दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

कांड्रा थाना में कराई गई लिखित शिकायत दर्ज

इस संबंध में कंपनी के सुरक्षा अधिकारी विश्वजीत राणा ने कांड्रा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में इससे पूर्व भी किए गए चोरी की घटनाओं में इन चोरों की भूमिका से कंपनी प्रबंधन ने इंकार नहीं किया है. कांड्रा पुलिस तीनों स्क्रैप चोरों से पूछताछ कर रही है और अन्य साथियों की संलिप्तता, स्क्रैप की खरीदारी करने वाले का नाम-पता जानने का प्रयास कर रही है. यह जानकारी कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो ने दी. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jrdcl-starts-process-to-fix-street-lights/">आदित्यपुर

: स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए जेआरडीसीएल ने शुरू की प्रक्रिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही