Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आकाशवाणी के ड्यूटी ऑफिसर के छोटे भाई का रेलवे में चयन, परिजनों में हर्ष

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी जमशेदपुर के ड्यूटी ऑफिसर विवेक आदित्य के छोटे भाई आशुतोष कुमार आदित्य का रेलवे भर्ती बोर्ड रांची में चयन हुआ है. आशुतोष कुमार आदित्य शिवपुरी कॉलोनी सुंदरनगर में रहते हैं, वे पिछले कई वर्षों से रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए प्रयासरत थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-sent-son-and-wife-jail-for-harassing-mother-on-sisters-fir/">आदित्यपुर

: बहन की प्राथमिकी पर मां को प्रताड़ित करने वाले बेटे व उसकी पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल

पिता के सपने को किया साकार

आशुतोष ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय बासुकी नाथ मिश्र का सपना था कि वो रेलवे में चयनित हो, चूंकि वे खुद भी रेलवे के अधिकारी थे. उनके देहावसान के बाद उनका रेलवे भर्ती बोर्ड में चयन होने से उनकी माता कृषणा मिश्रा काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि रेलवे में नियुक्ति के लिए उन्होंने एनटीपीसी द्वारा केंद्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा में रेलवे भर्ती बोर्ड रांची से साउथ ईस्टर्न रेलवे में सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए परीक्षा दिया था जिसमें उन्हें सफलता हाथ लगी है, उनके चयनित होने पर परिवार व परिजनों में खुशी का माहौल है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-prince-mishra-became-the-general-secretary-of-jharkhand-gatka-association/">कोडरमा

: झारखंड गतका एसोसिएशन के महासचिव बने प्रिंस मिश्रा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही