Search

 
 
 

आदित्यपुर : मुकदमेबाजी के पहले मध्यस्थता विषय पर एक जुलाई को गोष्ठी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : समाज में विकृतियों के कारण आपसी झगड़े मनमुटाव काफी बढ़ रहे हैं. इसके फलस्वरूप छोटे-छोटे झगड़ों में थाना पुलिस केस मुकदमा आम बात हो गई है. मुकदमेबाजी में कितना खर्च, कितनी परेशानी, कितने आपसी विद्वेष बढ़ रहे हैं. इन सभी बातों को ध्यान में रखकर जमशेदपुर सिटीजन फोरम ने एक जुलाई को संध्या 5:00 बजे से आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में मुकदमेबाजी के पहले मध्यस्थता विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-women-did-door-to-door-survey-for-100-enrollment-in-schools/">नोवामुंडी

: स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए महिलाओं ने डोर-टू-डोर किया सर्वे
फोरम के वरिष्ठ सदस्य और अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता दीपक रोशन न्यायमूर्ति झारखंड उच्च न्यायालय और विशिष्ट अतिथि प्रिंसिपल जिला जज सरायकेला खरसावां विजय कुमार होंगे. इस गोष्ठी में सभी प्रबुद्ध और संबंधित व्यक्तियों से शामिल होने की अपील की गई है. उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही