Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एनआईटी जमशेदपुर में स्मार्ट और प्रभावी कृषि पर सेमिनार

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में आयोजित 05 दिवसीय आई.ओ.टी. और ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का उपयोग करते हुए स्मार्ट और प्रभावी कृषि पर आधारित एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित, उन्नत उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम (ए-ईएसडीपी) का आज उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आईओटी के मूल सिद्धांतों, आईओटी के बुनियादी निर्माण खंडों, कृषि में आईओटी के अनुप्रयोग, आईओटी पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस), जीएनएसएस पोजिशनिंग तकनीक, जीएनएसएस के अनुप्रयोग, वायरलेस सेंसर का डिजाइन, कृषि उपयोग हेतु करना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shaurya-sanstha-provided-help-to-the-fire-victim-family-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में अग्निपीड़ित परिवार को शौर्य संस्था ने पहुंचाई मदद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-NIT-Krishi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> देश के विभिन्न संस्थानों जैसे सिक्किम, जम्मू -कश्मीर, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड आदि, के छात्र इस कार्यक्रम से लाभान्वित होने के लिए आ रहे हैं. इस 5 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों (जैसे आईआईटी बीएचयू, आईआईटी खड़गपुर, बर्दवान विश्वविद्यालय), मौसम विज्ञान विभाग और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अतिथि शामिल हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के डायमंड जुबली हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें प्रो गौतम सूत्रधार (निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर), प्रो मृत्युंजय कुमार सिन्हा (संयोजक, डीन, अनुसंधान और परामर्श), डॉ. दिलीप कुमार (ईसीई, विभाग प्रमुख) और कार्यक्रम के समन्वयक डॉ सुरजीत कुंडू (सहायक प्रोफेसर, ईसीई विभाग) उपस्थित थे. उन्होंने कार्यक्रम के बारे में छात्रों को अवगत कराया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. गौतम सूत्रधार ने कृषि के क्षेत्र में आईओटी और जीएनएसएस के लाभों के बारे में अवगत कराया एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के महत्व को समझाया. प्रो मृत्युंजय कुमार सिन्हा ने भी सभी लोगों से कृषि में उन्नत तकनीक और प्रद्योगिकी का उपयोग और देस हित में उसके अनुप्रयोग करने को कहा. डॉ सुरजीत कुंडू ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के दौरान होने वाले सभी विषयों से लोगों को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : SC">https://lagatar.in/relief-to-mp-nishikants-wife-from-sc-order-to-cancel-the-case-related-to-land-purchase-remains-intact/">SC

से सांसद निशिकांत की पत्नी को राहत, भूमि खरीद से जुड़े केस को रद्द करने का आदेश बरकरार
कार्यक्रम के प्रथम दिन आईआईटी खड़गपुर के प्रो मंचिकांति पद्मावती, प्रो रिंटू बनर्जी डॉ. पीयूष सोनी और बर्धवान विश्वविद्यालय के डॉ. अनिंद्य बोस ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये. प्रो मंचिकांति पद्मावती ने बौद्धिक संपदा अधिकार और किस तरह अपने नए प्रयोगों को पेटेंट करना जरुरी है कि जानकारी दी. प्रो रिंटू बनर्जी ने कृषि क्षेत्र में नए प्रयोगों और आईआईटी खड़गपुर किस तरह नए उद्यमी की मदद कर सकता है उसकी जानकारी दी. डॉ. पीयूष सोनी ने अग्रिम कृषि के लिए सूचना आधारित प्रबंधन प्रणाली का विस्तृत विवरण प्रदान की. इस कार्यक्रम की जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भगत ने दी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-emphasis-on-making-whistle-blowing-increase-attendance-campaign-a-mass-movement/">रामगढ़

: ‘सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर

आदित्यपुर : नाबालिग को भगाने का आरोपी गम्हरिया से गिरफ्तार

  Aditypur (Sanjeev Mehta)पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला की गंगाजल घाटी थाना पुलिस ने मंगलवार को गम्हरिया स्टेशन के पास से छुप कर रह रहे प्रेमी जोड़ों को गिरफ्तार किया है. प्रेमी जोड़ों में लड़की नाबालिग है. जिसको भगाने का आरोपी सोमनाथ दास गम्हरिया से गिरफ्तार हुआ है. दोनों प्रेमी जोड़ों को साथ लेकर बांकुड़ा पुलिस यहां से पश्चिम बंगाल चली गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ambedkar-seva-shri-national-award-to-commerce-head-of-kolhan-university-dr-ajay/">जमशेदपुर

: कोल्हन विश्वविद्यालय के कॉमर्स हेड डॉ अजेय को डॉ अंबेडकर सेवा श्री राष्ट्रीय पुरस्कार
घटना की जानकारी देते हुए एएसआई विवेकानंद चटर्जी ने बताया कि घटनाब19 सितंबर 2023 की है. आरोपी निरसा धनबाद का रहनेवाला है. नाबालिग को आरोपी सोमनाथ दास गंगाजल घाट से लेकर फरार हुआ था. एएसआई विवेकानंद चटर्जी गंगाजल घाटी पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोबाइल ट्रेकिंग के जरिये आदित्यपुर पुलिस की मदद से पकड़ा गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-forest-department-took-action-pickup-van-loaded-with-sakhua-boat-seized/">हजारीबाग

: वन विभाग ने की कार्रवाई, सखुआ बोटा लदा पिकअप वैन जब्त
      [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही