Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड- 32 में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित

Advertisement
Advertisement
  • 500 वरिष्ठ नागरिक किए गए सम्मानित, कंबल, छाता, आटा, गमछा और डायरी पाकर हुए खुश
  • वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक : पुरेंद्र
Adityapur (Sanjeev Mehta)वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के आधार स्तंभ है, उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक है. उक्त बातें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड- 32 में आयोजित आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में कही. उन्होंने कहा कि आज जो वरिष्ठ नागरिक हैं, उन्होंने जीवन भर अपने कार्यों से समाज की विविध रूपों से सेवा की है. वृद्धावस्था में उनकी समस्याओं पर ध्यान देना समाज का नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव का लाभ समाज को लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-akshat-and-invitation-cards-distributed-door-to-door-in-ward-30/">आदित्यपुर

: वार्ड 30 में घर-घर बांटा गया अक्षत और निमंत्रण पत्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Nagrik-Samman-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के धरोहर हैं, उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो आदित्यपुर नगर निगम के सभी 35 वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों के मिलने- जुलने, बैठने- उठने के लिए क्लब की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की राशि ₹2000 प्रति माह करने हेतु वे जन सहयोग से जोरदार जन आंदोलन करेंगे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-youths-caught-for-rash-driving-on-nh-33-action-will-be-taken/">चांडिल

: एनएच 33 पर रैश ड्राइविंग करते तीन युवक धराए, होगी कार्रवाई
पुरेंद्र नारायण सिंह ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में यह घोषणा किया कि वार्ड- 32 के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में इलाज के दौरान आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जन सहयोग से अटेंडर की सुविधा प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह सुविधा पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जन सहयोग से लागू करेगी. इसे भी पढ़ें : नेताजी">https://lagatar.in/netaji-subhash-university-mehar-naaz-in-poster-painting-and-kalp-pratham-in-poetry-recitation/">नेताजी

सुभाष यूनिवर्सिटी : पोस्टर पेंटिंग में मेहर नाज और कविता पाठ में कल्प प्रथम
आज वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में वार्ड 32 के उपस्थित करीब 500 वरिष्ठ नागरिकों माताओ- बहनों को सम्मानित किया गया एवं नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ सभी को कंबल, छाता, गेहूं का आटा, न्यू ईयर डायरी एवं अंग वस्त्र प्रदान किया गया. समारोह में अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एसएन यादव, देव प्रकाश देवता, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदित यादव, मनोज ठाकुर, अधिवक्ता संजय कुमार, ऋषि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, कन्हैया ठाकुर, ओम प्रकाश, फौजी शैलेंद्र सिंह, बाबा शंकर तिवारी, मिथिलेश झा, अरविंद कुमार सिंह, संतोष महतो आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही