Search

आदित्यपुर : ट्रेन किराए में रियायत न देने से वरिष्ठ नागरिक नाराज

Adityapur (Sanjeev Mehta) : रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत मार्च 2020 से कोविड-19 के कारण बंद कर दिया गया था. परंतु अभी स्थिति सामान्य होने के बावजूद अब तक रियायत बहाल नहीं की गई है. इसको लेकर वृद्ध शांति निकेतन आदित्यपुर के वरिष्ठ नागरिकों ने टाटानगर के एआरएम को ज्ञापन सौंपा है. इस बात को लेकर वृद्धि शांति निकेतन के सदस्यों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. वरिष्ठ नागरिकों ने कहा है कि अगर रियायत नहीं दी गई तो वरिष्ठ नागरिक धरना प्रदर्शन और उपवास कर आक्रोश व्यक्त करने के लिए बाध्य हो जाएंगे. ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में जगदीश मंडल, आर एस साह, चंद्रमा पांडे, राजेंद्र प्रसाद अवधेश ठाकुर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-drain-built-a-month-ago-in-mango-shankosai-was-broken-people-accused-the-municipal-corporation-of-corruption/">जमशेदपुर

: मानगो शंकोसाई में एक माह पहले बनी नाली टूटी, नगर निगम पर लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp