Search

 
 
 

आदित्यपुर: वरिष्ठ नागरिकों ने मांगी अपने लिये होल्डिंग टैक्स में 25 प्रतिशत छूट

 
Adityapur:  वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के डीसी अरवा राजकमल से भेंट कर उन्‍हें मांग पत्र सौंपा है. वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित इस मांग पत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई वृद्धि वापस लेने और वरिष्ठ नागरिकों को होल्डिंग टैक्स में 25% छूट की मांग की गई है. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक संघ को रचनात्मक कार्य संपन्न करने के लिए हॉलनुमा कमरा दिलाने की मांग भी इसमें शामिल है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-two-day-state-level-chess-competition-started-at-shane-international-school-kandra/">आदित्यपुर:

शेन इंटरनेशनल स्कूल कांड्रा में दो दिवसीय राज्यस्तरीय चेस प्रतियोगिता शुरू

आकाशवाणी चौक, प्राइमरी हेल्थ सेंटर के पास पार्किंग स्थल की मांग

वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्ग के लिए क्रियाशील वरिष्ठ नागरिक संघ ने जून के अंत में आयोजित होने वाले निशुल्क मेडिकल जांच कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी को आमंत्रित किया है. इसके अलावा आकाशवाणी चौक, प्राइमरी हेल्थ सेंटर के पास पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग की गई है. प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र नाथ चौबे,  रामचन्द्र पासवान, केडी सिंह,  उमेश कुमार दुबे और डॉ. लाल मोहन महतो शामिल थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-heavy-vehicle-tramples-bike-rider-in-bistupur-death/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर में भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही