Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वरिष्ठ नागरिकों को अमृत महोत्सव पर मिला सम्मान, राष्ट्रीय ध्वज किए गए वितरित

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर-31 के रोड नंबर 13-14 स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में संघ द्वारा 60 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राज मंगल ठाकुर व संचालन भाजपा नेता निरंजन मिश्रा ने किया. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरआईटी थाना के प्रभारी मोहम्मद तंजील खान मौजूद थे. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी वरिष्ठ महिला एवं पुरुषों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. वहीं, कार्यक्रम में 75 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को संघ द्वारा विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazagon-independence-cup-football-tournament-from-august-17-final-on-august-30/">मझगांव

: स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट 17 अगस्त से, फाइनल 30 अगस्त को

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेता ने किया तिरंगा का वितरण

समारोह के अंत में सभी के बीच `हर घर तिरंगा अभियान` के तहत भाजपा नेता निरंजन मिश्रा द्वारा 200 तिरंगा झंडा वितरित किया गया. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी जितेंद्र मिश्रा, वार्ड पार्षद रिंकू राय, उषा पांडे, संतोष चौबे, सुबोध शरण, करुण लता मिश्रा, तारा कांत झा, श्यामल सुमन शामिल हुए. वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने में केपी सिंह, भुवनेश्वर शर्मा, विजय सिंह, संजय ठाकुर, विनोद शंकर मिश्रा, पंकज सिंह, अजय मिश्रा, इंद्रजीत तिवारी, नरेंद्र कुमार, शंकर शांडिल्य, गौरी शंकर तिवारी का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-26-lakhs-including-cash-by-breaking-the-door-of-tata-steel-workers-house-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में टाटा स्टील कर्मी के घर का दरवाजा तोड़कर नकदी समेत 26 लाख की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही