Adityapur (Sanjeev Mehta) : मंगलवार को रूपांकन प्रमंडल संख्या-2 आदित्यपुर के वरीय लिपिक कार्तिक चंद्र साव सेवा निवृत हुए. विदाई समारोह में काफी संख्या में कर्मचारीगण, महिलाएं शामिल हुईं. सभी ने फूलों की माला और बुके देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सेवानिवृत कर्मचारी का स्वागत किया. कर्मचारियों-पदाधिकारियों द्वारा उन्हें उपहार भेंट किया गया. कार्यपालक अभियंता ने अपने संबोधन में कहा कि पुराने कर्मी के चले जाने से काम का लोड दूसरे पर पड़ेगा. कर्मचारी नेता विमल सिंह, शिव चरण दे, प्रणब शंकर, दुर्गा चरण माझी आदि ने अपने वक्तव्य में कहा कि कार्तिक की कमी खलेगी. मंच का संचालन कर्मचारी नेता शशांक गांगुली ने किया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-discussion-on-the-strength-of-the-organization-in-the-meeting-of-the-bjp-mandal-working-committee/">डुमरिया
: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : वरीय लिपिक कार्तिक चंद्र साव हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह में जुटे कर्मचारीगण

Leave a Comment