Search

आदित्यपुर : सरायकेला कोर्ट के एएसआई के पुत्र ने यूपीएससी में 216वां स्थान प्राप्त किया

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला कोर्ट में पदस्थापित एएसआई अरविंद कुंवर के पुत्र सुभम कुमार ने यूपीएससी में 216वां स्थान प्राप्त किया है. इस बात की जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार को हुई. विजय कुमार ने इसके बाद उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर बार काउंसिल के पदाधिकारियों के समक्ष सम्मानित किया. मौके पर काउंसिल के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश और सचिव भीम सिंह कुदादा मौजूद थे. एएसआई अरविंद कुंवर ने बताया कि उनका पुत्र सरायकेला में लाल बिल्डिंग में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करता था. वह बचपन से ही यूपीएससी में सफलता के उद्देश्य को लेकर पढ़ाई कर रहा था. इसे भी पढ़ें :पहले">https://lagatar.in/five-dsps-who-failed-in-the-first-training-passed-the-re-examination/">पहले

प्रशिक्षण में फेल पांच डीएसपी दोबारा हुई परीक्षा में हुए पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp