Search

आदित्यपुर : सरायकेला डीसी 18 जुलाई को राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 18 जुलाई को सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त अरवा राजकमल को विज्ञान भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए उपायुक्त के पास आमंत्रण भी पहुंच चुका है. यह सम्मान भू अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजिटलाइजेशन और मॉडर्नाइजेशन करने को लेकर दिया जा रहा है. उपायुक्त अरवा राजकमल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना के बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा. ज्ञात हो कि भू अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजिटलाइजेशन और मॉडर्नाइजेशन करने पर झारखंड के कुल नौ जिलों के उपायुक्त को सम्मानित किया जाना है, जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला भी शामिल है. इस संबंध में शुक्रवार को विभागीय सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-peace-committee-meeting-organized-in-police-station-premises-regarding-bakrid/">डुमरिया

: बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp