Search

 
 
 

Adityapur  : कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में सरायकेला-खरसावां प्रथम

 
  • दूसरे स्थान पर रही पूर्वी सिंहभूम जिला की टीम
  • विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  सरायकेला स्थित दुगनी पुलिस केंद्र में चल रहे तीन दिवसीय कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2024 का शुक्रवार को समापन हो गया. इसमें तीनों जिलों के पुलिस निरीक्षक से आरक्षी स्तर की दो-दो टीमों ने भाग लिया. इस मीट में पुलिस निरीक्षक से आरक्षी स्तर तक के लिए अनुसंधान में वैज्ञानिक सहायता के कुल आठ विषयों जैसे फोरेंसिक साइंस, मेडिको लीगल, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, फिंगर प्रिंट, सेंस ऑफ क्राइम फोटोग्राफी, लिफ्टिंग, पैकेजिंग एंड फॉरवर्डिंग ऑफ एग्जीबिट, ऑब्जर्वेशन एवं पुलिस पोट्रेट विषय पर प्रशिक्षण दिया गया. इसके बाद परीक्षा ली गयी. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-after-the-kidnapping-the-criminals-had-also-made-a-video-of-the-doctor-in-the-car/">Adityapur

  : अपहरण के बाद कार में डॉक्टर का वीडियो भी बनाया था अपराधियों ने
साथ ही कंप्यूटर साक्षरता एवं स्वान दस्ता की गुणवत्ता की परीक्षा ली गयी. इस तीन दिवसीय आयोजन में सरायकेला-खरसावां जिला पहले स्थान और पूर्वी सिंहभूम जिला की टीम दूसरे स्थान पर रही. व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में पश्चिमी सिंहभूम जिला की पुअनि शशिबाला भेंगरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और पुलिस निरीक्षक शंभू प्रसाद गुप्ता उप विजेता रहे. विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस ड्यूटी मीट में चुनी गयी टीम राज्य स्तरीय ड्यूटी मीट में भाग लेगी. इस परीक्षा के परीक्षक मंडल के रूप में अंगुलांक विशेषज्ञ, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, रांची एवं प्रशिक्षण संस्थान से विशेषज्ञ टीम आयी थी. उन्होंने परीक्षा ली. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-uncontrolled-trailer-crushed-bike-rider-two-seriously-injured/">Chandil

  : अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, दो गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही