Search

 
 
 

आदित्यपुर : ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों से सालाना डेढ़ करोड़ रुपए वसूलती है सरायकेला पुलिस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला खरसावां जिले में ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों से ट्रैफिक पुलिस सालाना करीब डेढ़ करोड़ रुपये वसूलती है. यह सरायकेला पुलिस के लिए राजस्व वसूली का रिकॉर्ड भी है. दूसरी ओर, जुर्माना भरने के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में जुर्माना भरने के बावजूद सड़क दुर्घटना में हर वर्ष डेढ़ गुणा की वृद्धि हो रही है. जिला पुलिस से प्राप्त आंकड़े के अनुसार जिले में वर्ष 2021 में 181 दुर्घटना हुई, जिसमें 147 की मौत हुई थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharias-neha-and-pinky-selected-in-jharkhand-team-for-national-school-game-volleyball-competition/">आदित्यपुर

: नेशनल स्कूल गेम वॉलीबॉल स्पर्धा के लिए गम्हरिया की नेहा व पिंकी का झारखंड टीम में हुआ चयन
वर्ष 2022 में 215 दुर्घटना में 172 की मौत हुई. वर्ष 2023 में मई माह तक 45 दुर्घटनाओं में 38 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. इस आंकड़े पर सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा ने जिले के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस बात का आंकड़ा प्रस्तुत करने को कहा है कि वे यह बताएं कि इनमें कितनी दुर्घटनाएं सड़क किनारे खड़े वाहन में टकराने और स्ट्रीट लाइट बंद रहने की वजह से हुई है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-transformer-installed-in-manjlatol-on-the-strength-of-villagers-agitation/">गिरिडीह

: ग्रामीणों के आंदोलन के बल पर मंझलाटोल में लगा ट्रांसफार्मर
चूंकि जिला पुलिस ने आंकड़ों में बताया है कि 18 लोगों की मौत बाइक पर हेलमेट लगाने के बावजूद और 68 लोगों की मौत बगैर हेलमेट की वजह से हुई है, जबकि जिले में 18 लोगों की मौत कार दुर्घटना में सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से हुई है. जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि खरकई पुल से भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रखने का आदेश है. इसके बावजूद रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक धड़ल्ले से भारी वाहनों का परिचालन होता है, जिसपर अविलंब रोक लगाई जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही