Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एक ही मंच पर सरायकेला, पुरुलिया व मयूरभंज छऊ नृत्य

  • कथक, भरतनाट्यम, गुडका सहित विभिन्न नृत्य कला का आनंद उठा रहे कलाप्रेमी
  • महोत्सव का समापन होगा आज
Adityapur (Sanjeev Mehta)सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में जहां भक्त श्रद्धालुओं ने धार्मिक रीति रिवाज के साथ "गरिया भार" धार्मिक अनुष्ठान का रश्म निभाया वहीं स्थानीय स्टेडियम में सजी रंगमंच में विभिन्न क्षेत्र की नृत्य की झलकिया देखी. छऊ महोत्सव उत्कर्ष की ओर है. आज महोत्सव का समापन होगा. कल दूसरे दिन के कार्यक्रम में अतिथियों ने पद्मश्री से अलंकृत दिवंगत छऊ कला के पुरोधाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जिसके बाद अतिथियों का रंगमंच में स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : वसूली">https://lagatar.in/they-are-not-allowing-recovery-from-where-will-they-give-money-to-hec/">वसूली

करने नहीं दे रहे, कहां से देंगे एचईसी को पैसा
डीडीसी प्रभात कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का मंच पर स्वागत किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम में एडीजे 3 कुमार कांति प्रसाद सहित न्यायिक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के अलावा कला प्रेमी व दर्शकगण मौजूद रहे. उद्घाटन सत्र के बाद कलाकारों ने सरायकेला छऊ नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें : Robert">https://lagatar.in/robert-t-kiyosaki-warned-stocks-bonds-real-estate-are-going-to-crash-if-you-want-to-save-yourself-buy-gold-silver-and-bitcoin/">Robert

T Kiyosaki ने चेताया, स्टॉक, बांड, रियल एस्टेट क्रैश होने वाले हैं… बचना है तो सोना-चांदी और बिटक्वाइन खरीदो…..
कार्यक्रम के दौरान गोटिपुओ, ओडिसी नृत्य भी बाहर से आये कलाकारों ने प्रस्तुत किया. इस दौरान भोक्तागण "गरिया भार" घट लिए पहुंचे तो कुछ समय तक भक्ति का वातावरण बना रहा. भक्ति व उल्लास के वातावरण में रंगमंच में अंतराज्यीय कलाकारों ने विविध कलाओं का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाह-वाह बटोरी. महोत्सव में दर्शकों ने एक ही रंगमंच पर सरायकेला छऊ, पुरुलिया छऊ, मयूरभंज छऊ, कथक, भरतनाट्यम, गुडका नृत्य, सहित विभिन्न नृत्य कला का आनंद उठाया. आज महोत्सव का समापन होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही