Search

आदित्यपुर : सरायकेला का भुंडू गांव जलने से बचा, मनरेगा योजना से लगा बगीचा जला

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला प्रखंड का भूंडू गांव जो इटाकुदार पंचायत क्षेत्र में आता है. गुरुवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा की वजह से जलने से बच गया. भुंडू गांव के एक खेत में लंबी-लंबी घास उग आई है, जिसमें किसी शरारती तत्व ने आग लगा दिया और वह आग गांव की ओर बढ़ रहा था. यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है. तेज हवा चलने के कारण आग की लपटे गांव की ओर बढ़ रहे थे. गांव में आग लगने का खतरा बढ़ गया था. गांव के समीप का आम का बगीचा जो मनरेगा योजना से बना था उसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया था. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-congress-partys-sit-demonstration-in-front-of-the-block-headquarters-on-may-19/">घाटशिला

: कांग्रेस पार्टी का प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन 19 मई को

पूर्व प्रमुख ने रमेश हांसदा के प्रयास की सराहना की

ठीक उसी वक्त भाजपा नेता रमेश हांसदा अपने दौरा के क्रम में वहां पहुंचे और स्थिति को देखा. उन्होंने तत्काल सरायकेला एसडीओ और बीडीओ को इसकी सूचना दी और फायर ब्रिगेड भेजने की मांग की. रास्ता खराब होने के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने में एक घंटा का समय लग गया, यह जगह जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर पर अवस्थित है लेकिन भुंडू गांव पहुंचने में दमकल को एक घंटा लगने की वजह से आग अपना काम कर चुका था. फिर भी दमकल गाड़ी ने बगीचा और गांव को आग से बचा लिया. इस दौरान वहां पूर्व प्रमुख माइकल मूवी महतो भी पहुंच गए और भाजपा नेता के प्रयास की सराहना की. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-on-completion-of-9-years-of-modi-government-pm-will-hold-a-huge-digital-rally-on-june-23/">देवघर

: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 23 जून को पीएम करेंगे विशाल डिजिटल रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp