Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सरायकेला के नए डीसी रवि शंकर शुक्ला ने संभाला पदभार, आम जनता से सहयोग की अपील

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)सरायकेला-खरसावां जिले के नए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया. पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का तय समय सीमा में काम पूरा हो, योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि और मीडिया से प्राप्त सुझावों को भी अमल में लाने का काम करेंगे. साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को पूर्णरूप से धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-voter-list-brief-revision-work-started-blos-doing-house-to-house-survey/">चाईबासा

: मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू, घर-घर सर्वे कर रहे बीएलओ

जिले का कमान सौंपने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया

पदभार सौंपते हुए पुराने डीसी अरवा राजकमल ने बुके देकर उनका स्वागत किया. दोनों ने एक दूसरे के साथ जिले की तमाम गतिविधियों पर भी चर्चा की. उन्होंने नए उपायुक्त को विभागीय पदाधिकारियों से परिचय कराया. अरवा राजकमल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में कार्यकाल का अनुभव अच्छा रहा. उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के लोगों का आभार जताया और नए डीसी को अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही