Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सरायकेला के नए एसपी डॉ. विमल कुमार ने दिया योगदान

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev mehta) : सरायकेला के 19वें एसपी के रूप में डॉ. विमल कुमार ने गुरुवार को योगदान दिया. उन्हें एसपी आनंद प्रकाश ने पदभार सौंपा. योगदान देते ही नए एसपी विमल कुमार ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को स्थापित करना हमारी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने बेहतर तालमेल से पुलिसिंग करने की बात कही. उन्होंने अपराधियों एवं विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों को सचेत रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी एवं अधिकारी सुधर जाएं या कार्रवाई के लिए तैयार रहें. इसे भी पढ़ेंमुहर्रम">https://lagatar.in/2550-additional-police-force-deployed-across-the-state-for-muharram/">मुहर्रम

को लेकर राज्य भर में 2,550 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

दो वर्ष का कार्यकाल चुनौतियों भर रहा - आनंद प्रकाश

वहीं पुराने एसपी आनंद प्रकाश ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल को बेहद ही चुनौतियों भरा बताया. उन्होंने कहा कि जब वे जिले में योगदान किये थे नक्सलवाद बड़ी समस्या थी. आज जिले को नक्सल मुक्त जिला की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया हूं. उन्होंने कहा कि जिले में केस और अपराध की संख्या में कमी आई है. उन्होंने नए एसपी को बेहद ही कर्मठ एवं मेहनती बताया साथ ही जिले के लोगों से उन्हें सहयोग करने की अपील की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही