Search

 
 
 

आदित्यपुर : सर्विस लेन बना पार्किंग स्थल, पैदल चलना मुश्किल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग का सर्विस लेन पार्किंग स्थल बन चुका है. सर्विस लेन में वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. अपनी दुकानदारी बेरोकटोक चलाने के लिए दुकानदारों ने खुद से ही सर्विस लेन में बंपर बना लिया है. इधर नगर निगम सब कुछ देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं करती है. सबसे ज्यादा परेशानी आदित्यपुर का मुख्य चौक शेरे पंजाब चौक से एस टाइप और जियाडा गेट तक हो रही है. यहां सर्विस लेन में पैदल चलना मुश्किल हो गया है. सर्विस लेन को दुकानदारों ने अपने दुकान का सामान या मोटर साइकिल स्टैंड बना लिया है. दिनभर जाम की स्थिति रहती है. अगर कोई दोपहिया या तिपहिया वाहन लेकर प्रवेश कर जाए तो दुकानदार उसे ऐसे घूरते हैं मानो उसने बड़ी गलती कर दी हो. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mother-vipad-tarini-worshiped-in-kerukocha/">चाकुलिया

: केरुकोचा में की गई मां विपद तारिणी की पूजा

सर्विस रोड को ही पार्किंग बना लिया

[caption id="attachment_678436" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/parking-22-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सड़क पर खड़ी बाइक.[/caption] वहीं शाम होते ही इस सर्विस लेन के फुटपाथ पर अड्डाबाजी शुरू हो जाता है. इमली चौक के पास ब्राह्मण टोला बस्ती के लोगों को आने जाने वाले लोग परेशान रहते हैं. इस सर्विस लेन पर प्रतिदिन इस अवैध रूप से पार्किंग करना और दुकान लगाना दुकानदारों का जन्मसिद्ध अधिकार बन गया है. टीएमसी नेता बाबू तांती ने इस बात को लेकर एक पत्र सरायकेला डीसी और उसकी प्रतिलिपि नगर निगम के अपर आयुक्त को लिखी है. चूंकि यदा कदा आदित्यपुर नगर निगम की विजिलेंस टीम इधर से गुजरती तो है तब सभी सहम जाते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करने से दुकानदारों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. दूसरी ओर सतपति होटल से जियाडा गेट तक सर्विस रोड पर बाइक स्टैंड बन गया है. आने जाने वाले राहगीर काफी परेशान रहते हैं. शेरे पंजाब चौक के दाएं बाएं बड़े-बड़े मॉल तो बन चुके हैं लेकिन पार्किंग की किसी ने व्यवस्था नहीं की है लिहाजा सर्विस रोड को ही पार्किंग बना लिया गया है. इन सारी बातों से आमलोगों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mother-vipad-tarini-worshiped-in-kerukocha/">चाकुलिया

: केरुकोचा में की गई मां विपद तारिणी की पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही