Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सर्विस लेन पर दुकानदारों का कब्जा, दिन भर रहती है जाम की स्थिति

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के मुख्य चौक शेरे पंजाब से एस टाइप और जियाडा गेट तक सर्विस लेन में पैदल चलना मुश्किल हो गया है. सर्विस लेन को दुकानदारों ने अपने दुकान का सामान या मोटरसाइकिल स्टैंड बना लिया है. इस कारण यहां दिन भर जाम की स्थिति रहती है. ऐसे में यदि कोई दोपहिया या तीन पहिया वाहन लेकर प्रवेश कर जाए तो दुकानदार उसे ऐसे घूरते हैं मानों उसने कोई बड़ी गलती कर दी हो. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharia-police-released-the-accused-who-stopped-the-ministers-convoy-on-pr-bond/">आदित्यपुर

: मंत्री के काफिले को रोकने वाले आरोपी को गम्हरिया पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर छोड़ा

शाम होते ही सर्विस लेन के फुटपाथ पर अड्डाबाजी हो जाती है शुरू

इस सर्विस लेन पर प्रतिदिन अवैध रूप से पार्किंग और दुकान लगाना दुकानदारों का जन्मसिद्ध अधिकार बनता जा रहा है. इतना ही नहीं शाम होते ही इस सर्विस लेन के फुटपाथ पर अड्डाबाजी भी शुरू हो जाती है. इससे इमली चौक के पास ब्राह्मण टोला बस्ती के लोग परेशान रहते हैं. वहीं, इस संबंध में स्थानीय नेता बाबू तांती ने कहा कि उन्होंने एक पत्र सरायकेला डीसी और उसकी प्रतिलिपि नगर निगम के अपर आयुक्त को लिखी है. क्योंकि कभी-कभी आदित्यपुर नगर निगम की विजिलेंस टीम इधर से गुजरती है, तो तब सभी सहम जाते हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करने से दुकानदारों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-due-to-scanty-rainfall-the-situation-of-drought-is-being-created-in-the-district/">सरायकेला

: अल्पवृष्टि के कारण जिले में बनती जा रही है सुखाड़ की स्थिति

सतपति होटल से जियाडा गेट तक सर्विस रोड बना बाइक स्टैंड

दूसरी ओर सतपति होटल से जियाडा गेट तक सर्विस रोड पर बाइक स्टैंड बन गया है. इससे आने-जाने वाले राहगीर काफी परेशान रहते हैं. सर्विस रोड में बंपर भी नहीं बना हुआ है, लेकिन दुकानदारी करने में परेशानी न हो उसके लिए दुकानदारों ने खुद से बंपर बनवा दिया है. विदित हो कि शेरे पंजाब चौक के दाएं-बाएं बड़े बड़े मॉल तो बन चुके हैं लेकिन पार्किंग की किसी ने व्यवस्था नहीं की है. लिहाजा सर्विस रोड को ही पार्किंग बना लिया गया है. इसे भी पढ़े : रक्षा">https://lagatar.in/defense-ministrys-decision-approval-for-arms-purchase-of-28732-crores-for-the-army/">रक्षा

मंत्रालय का फैसला, सेना के लिए 28,732 करोड़ की हथियार खरीद को मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही