Search

 
 
 

Adityapur : विवेक हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सुशांत समेत सात आरोपी गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी में विवेक नामक युवक की 19 जून की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सरायकेला-खरसावां के एसपी मनीष टोप्पो ने रविवार की देर शाम ऑटो क्लस्टर सभागार में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में एसडीपीओ संतोष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की थी. इस टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, पुलिस केंद्र के अवर निरीक्षक संतन कुमार तिवारी, गम्हरिया थाना के अवर निरीक्षक विपुल कुमार ओझा, सरायकेला थाना के अवर निरीक्षक सतीश वर्णवाल भी शामिल थे. हत्या कांड के पांच आरोपी खरसावां के जोजोकुडमा से और दो अन्य आदित्यपुर के बेल्डीह से गिरफ्तार किये गये. एसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार युवकों ने अपराध कबूल लिया है जिन्हें जेल भेजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/jamid-village-30-acres-will-be-irrigated-from-the-pond-sukhram/">Chakradharpur

: जामिद गांव में तालाब से 30 एकड़ खेतों में होगी सिंचाई : सुखराम

सुशांत पर विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई मामले

गिरफ्तार आरोपियों में बेल्डीह निवासी सुशांत सिंहदेव उर्फ टूना सिंह, सोनू वर्मा उर्फ सोनू बच्चा बागबेड़ा, खरसावां के दुशासन महतो, खरसावां के जय प्रकाश महतो, भाटिया बस्ती आदित्यपुर के सूरज तांती उर्फ सूरज तंतुबाय, राजेन्द्र महंत उर्फ राजन और राजनगर के मान सिंह मुर्मू शामिल है. पुलिस ने अपराधकर्मी के पास से 5 देसी पिस्टल, 14 कारतूस, 2 बोतल बम, 2 बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है. इस कांड के मुख्य अभियुक्त सुशांत उर्फ टूना पर आदित्यपुर, सरायकेला और खरसावां थाना में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, बाकी अपराधियों के आपराधिक इतिहास जुटाए जा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही