Search

 
 
 

आदित्यपुर : भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 स्थित मोतीनगर में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. प्रातः 8 बजे मोतीनगर शिव मंदिर आदित्यपुर 2 से कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में क्षेत्र की 1001 महिलाएं शामिल हुईं. कलश यात्रा नदी से बैंड बाजे के साथ यज्ञ स्थल तक लाने के साथ ही पांच कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत हुई. समिति के अध्यक्ष अभय झा ने बताया कि इस यज्ञ में विश्व प्रसिद्ध राम कथा वाचक साध्वी प्रिया शामिल हुई हैं, साथ ही आचार्य विवेक शुक्ल, आचार्य आनंद प्रकाश तिवारी के अलावे वाराणसी वृन्दावन से प्रकांड विद्वान पंडित का आगमन हुआ है. प्रतिदिन संध्या 5 बजे से 8 बजे तक राम कथा के साथ झांकी प्रस्तुत की जाएगी. [caption id="attachment_616587" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Adityapur-Mahayagra-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कथा वाचक मंडली.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dalsa-organized-many-programs-on-world-earth-day/">चाईबासा

: विश्व पृथ्वी दिवस पर डालसा ने आयोजित किए कई कार्यक्रम

यज्ञ के सफल आयोजन के लिए ये लोग हैं प्रयासरत

इस अवसर पर महायज्ञ उत्सव समिति के पंकज कर्ण, विजय शर्मा, सर्बजीत सिंह, राधेश्याम, शम्भू, राज किशोर शर्मा, गायत्री देवी, बिभूति, राजा कुमार, शैलेश गुप्ता रामकुमार शर्मा, बबलू शर्मा, राकेश सिंह, कार्तिक झा, जीतेन्द्र ठाकुर, अंजना सिंह, पूनम गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह के अलावा हजारों की संख्या में महिला-पुरुष महायज्ञ की सफलता में लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही