Search

आदित्यपुर : वार्ड 30 में पेयजल की घोर किल्लत, नमो फैन्स क्लब ने उठाई आवाज, दी आंदोलन की चेतावनी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : 10 हजार से अधिक आबादी वाली वार्ड 30 की जनता आज एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रही है. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम की शुरुआती दौर से ही यह वार्ड उपेक्षा का शिकार रहा है. यह आरोप नमो फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने लगाया है. उन्होंने कहा है कि पानी को लेकर इस वार्ड में कोई मूलभूत कार्य नहीं किया गया है. डीप बोरिंग के नाम पर कुछ बोरिंग हुआ जो मात्र खाना पूर्ति होकर रह गया है. इस वार्ड में हुए बोरिंग में भी भ्रष्टाचार की बू आ रही है. जिसका नतीजा यह हुआ कि आज वार्ड की जनता पीने का पानी के लिए तरस रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-builder-accuses-abhay-singh-of-demanding-extortion/">जमशेदपुर

: मानगो के बिल्डर ने अभय सिंह पर लगाया रंगदारी मांगने का आरोप

नगर निगम के प्रति जनता में है आक्रोश

क्षेत्र में एक भी बोरिंग चालू स्थिति में नहीं है. इतनी बड़ी आबादी वाली क्षेत्र में कभी कभार आदित्यपुर नगर निगम द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की जाती है जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. पानी की किल्लत झेल रहे वार्ड 30 की जनता में नगर निगम के प्रति काफी आक्रोश है. सतीश शर्मा ने कहा की समय रहते यदि आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 30 में पानी की समुचित व्यवस्था और उपेक्षा पूर्ण रवैया में बदलाव नहीं लाती है तो वहां की जनता को साथ लेकर नगर निगम के विरुद्ध आंदोलन करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp