Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 17 के हरिओमनगर में मुआवजे को लेकर लटका सीवरेज व जलापूर्ति का काम

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के वार्ड नंबर 17 के हरिओम नगर में अधूरी पड़ी सड़क के बनने का रास्ता मुआवजा मिलने तक लटका रहेगा. कुछ स्थानीय लोगों ने आवास बोर्ड द्वारा सड़क के लिए अधिग्रहित की गयी जमीन के एवज में मुआवजा नहीं मिलने की बात पर हरिओम नगर में सीवरेज, जलापूर्ति एवं गैस पाइप लाइन बिछाने का काम बंद करवा दिया है. इस वजह से वहां आदित्यपुर नगर निगम द्वारा सड़क बनाने का काम भी रुक गया है. काम रोके जाने के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा, अमृतलाल एवं अन्य ने सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी की कोर्ट में एक शिकायतवाद दायर की है. इसमें कहा गया है कि सुशील मंडल, पार्थो मंडल, मनोज मंडल, संतोष मंडल और सम्राट मंडल सीवरेज, जलापूर्ति एवं गैस लाइन बिछाने के कार्य में बाधा डाल रहे हैं. इस संबंध में एसडीओ कोर्ट द्वारा नोटिस दिये जाने पर 28 जून को प्रतिवादी सुशील मंडल, पार्थो मंडल, मनोज मंडल और संतोष मंडल ने उपस्थित होकर बयान दिया कि उक्त सड़क की जमीन के मुआवजे के लिए उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय में केस दायर किया है. इसे भी पढ़ें : अफसरों">https://lagatar.in/black-deeds-of-officers-registry-office-opened-at-night-by-making-fake-chair-name-wrongly-done-land-registry/">अफसरों

का काला कारनामा : फर्जी कुर्सीनामा बना कर रात में खोला रजिस्ट्री ऑफिस, गलत तरीके से की जमीन की रजिस्ट्री

केस अभी कोर्ट में लंबित है

केस अभी कोर्ट में लंबित है. प्रतिवादियों ने एसडीओ कोर्ट में कहा कि अगर सरकार उन्हें लिखित आश्वासन दे कि न्यायालय में लंबित केस में जो फैसला होगा, उसका पालन किया जायेगा, तो एजेंसियों को काम करने देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. प्रतिवादी पक्ष ने कहा कि जिस दिन उन्हें लिखित आश्वासन मिल जायेगा, उस दिन से एजेंसियां कार्य कर सकती हैं. अब सारा दारोमदार एजेंसियों के लिखित आश्वासन पर अटक गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही