Search

 
 
 

आदित्यपुर : वास्तुविहार कॉलोनी के सिंप्लेक्स लाइन में बारिश के बाद सीवरेज का पानी घरों में घुसा

 
Adityapur (sanjeev mehta) : आदित्यपुर 2 स्थित वास्तुविहार कॉलोनी के सिंप्लेक्स लाइन में शुक्रवार को बारिश के बाद कॉलोनी के घरों में सीवरेज का पानी घुस गया. इससे लोगों के घरों में रखे हजारों रुपये के सामान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. बता दें कि ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के नीचे वास्तुविहार ने नया टाउनशिप बसाया है, लेकिन कॉलोनी में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है. लिहाजा आज जब भारी बरसात हुई तो सिंपलेक्स लाइन के घरों में सीवरेज का लगभग सभी लोगों के घरों में घुस गया. कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वे लोग 1वर्ष से केयरटेकर प्रभात सिन्हा से जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनके द्वारा बातों को अनसुना कर दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shopkeepers-of-sakchi-market-were-made-aware-about-the-ban-on-single-use-plastic/">जमशेदपुर

: साकची बाजार के दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर जागरूक किया गया
कॉलोनी के लोगों ने भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह से इसकी शिकायत की और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. आज के बरसात से सीवरेज का पानी किचन तक जा पहुंचा है. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अगर इस समस्या का कोई उपाय नहीं किया गया तो कॉलोनी के लोग ऑफिस मैं धरना देंगे और मैं उनका सहयोग करूंगा. उन्होंने कहा कि वे भी प्रभात सिन्हा से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं परंतु उनका मोबाइल बंद बता रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही