Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला की 28 वर्षीय युवती गीता मछुआ ने चूना भट्ठा निवासी दिलीप यादव के पुत्र संपत यादव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. गीता मछुआ ने बताया कि संपत यादव ने खुद को कुंवारा बताकर बस में आते-जाते प्रेमजाल में फंसाया और डेढ़ वर्षों तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा.  विरोध करने पर जबरन गर्भपात भी कराया.  युवती ने आदित्यपुर थाने में मामला दर्ज कराया है.  युवती ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षो से संपत यादव उसके साथ शादी का प्रलोभन व झांसा देकर हर दिन यौन शोषण कर रहा था.  मना करने के बाद भी शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा.  जब वह गर्भवती हो गई तब मजबूरन घर वालों को इस सारी घटना की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-161st-birth-anniversary-of-rabindranath-tagore-celebrated-at-rabindra-bhawan/">जमशेदपुर

: रविंद्र भवन में मनायी गई रविंद्र नाथ टैगोर की 161 वीं जयंती

बच्चे को नष्ट करने की धमकी दी

जब संपत यादव पर शादी को लेकर दबाव बनाया गया तो उसने पेट में पल रहे बच्चे को नष्ट करने की धमकी दी.  इस पर सहमत नहीं हुई तो उसने मारपीट की और  धमकी दी कि तुम्हें जहां जाना है जाओ मुझे किसी से डर नहीं है. एक दिन अचानक घर पर आया और जबरदस्ती दवा खिला दी. इससे वह बेहोश होकर गिर गई. युवती ने बताया कि बीते 3 मई को आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन उस दिन शिकायत दर्ज नहीं की गई और 7 मई शनिवार को महिला कोषांग प्रभारी के पास भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : ईचागढ़:">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-and-wife-injured-due-to-casting-collapse-hospitalized/">ईचागढ़:

ढलाई धराशायी होने से पति-पत्नी घायल, अस्पताल में भर्ती

जांच का आदेश  दिया

मगर महिला कोषांग से केस भटकाने के लिए दबाव बनाया गया. युवती इसपर सहमत नहीं हुई. युवती ने भाजपा नेत्री दुर्गादास से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई. इसके बाद सोमवार को भाजपा नेत्री युवती को लेकर पुनः थाने पहुंची और थाना प्रभारी से मिलकर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया.  वहीं थाना प्रभारी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए.  भाजपा नेत्री दुर्गादास ने बताया कि ऐसे मामले में पुलिस को गंभीरता दिखाने की जरूरत है.  युवती को इंसाफ मिलना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही